
कमल स्टूडियो माजरा में केक काटकर मनाया गया विश्व फोटोग्राफी।
जय मां रेणुका फोटोग्राफर यूनियन माजरा ने आज विश्व फोटोग्राफी दिवस पूरी धूमधाम के साथ मनाया।
यह न केवल हमें अपने यादगार पलों को संजोने में मदद करता है, बल्कि इससे हमें दुनिया के अनजाने कोनों तक जाने का भी मौका मिलता है। फोटोग्राफी जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है जो हमें समय के साथ जुड़े हुए अहम पलों को याद करने में मदद करती है। फोटोग्राफी की जगह समय के साथ बढ़ती जा रही है। इसे एक कला और विज्ञान भी माना जाता है।

दरअसल, फोटोग्राफी की सबसे पहले शुरुआत 9 जनवरी 1839 को फ्रांस में हुई थी। फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने इसका आविष्कार किया था। इसके बाद वहां की सरकार ने 19 अगस्त 1839 में उसका पेटेंट हासिल किया। यही वो दिन था, जिसके बाद से हर साल 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है।
इस शुभ अवसर पर यूनियन के प्रधान – कमल शर्मा , उप प्रधान – करतार सिंह , सचिव – पवन कुमार ,
विक्की , राजन कुमार , वाहिद खान , आदि इस मौके पर मौजूद रहे।